Get Premium
महंगाई के खिलाफ हरियाणा कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, पूर्व सीएम हुड्डा ट्रैक्टर से विधानसभा पहुंचे
- हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र के दूसरे दिन सोमवार को नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में कांग्रेस विधायकों ने बढ़ती महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन किया।
- इस दौरान पूर्व सीएम ने कहा कि कांग्रेस सरकार के समय डीजल पर VAT 9.24% था, जिसे BJP-JJP सरकार ने बढ़ाकर दोगुना कर दिया है।
- उन्होंने कहा कि देश व प्रदेश की जनता भीषण महंगाई से त्रस्त है। गैस के बढ़ते दाम, महंगे तेल के खेल व कमरतोड़ महंगाई के खिलाफ विधानसभा तक मार्च किया।
- पूर्व सीएम ने कहा कि सरकार की कुनीतियों से आमजन पर महंगाई की चौतरफा मार पड़ रही है। आर्थिक मंदी के चलते आमदनी घट रही, तो महंगाई के चलते खर्चे बढ़ रहे हैं।
- उन्होंने कहा कि महंगे डीजल-पेट्रोल से किसानों को सबसे ज्यादा नुकसान हो रहा है। खेती की लागत, ट्रांसपोर्ट खर्च बढ़ने से आम उपभोग की हर वस्तु महंगी होती जा रही है।
यह भी पढ़ें - रवीश का तंज, मिथुन भाजपा में जाकर कोबरा बने हैं या फिर पहले से ही कोबरा थे?