
अमित शाह ने केरल के सीएम को बताया तस्कर, विजयन बोले- तड़ीपार कौन था?
- केरल में जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहें हैं, वैसे-वैसे ही एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप का सिलसिला भी बढ़ता जा रहा है।
- केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को सांप्रदायिकता का मूर्त बताते हुए सीएम पिनराई विजयन ने कहा कि यह किसी भी हद तक जा सकते है।
- उन्होंने सोहराबुद्दीन शेख मामले को उजागर करते हुए कहा कि अमित शाह अपहरण और फर्जी मुठभेड़ के अपराध में जेल गए थे।
- सीएम ने कहा कि शाह मंत्री तो बन गए, लेकिन उनकी फितरत नहीं बदली, धर्म के नाम पर लड़ाई करवाने वाले हमें धर्मनिरपेक्षता का पाठ पढ़ाने आए हैं।
- बता दें कि अपने केरल दौरे के दौरान मंत्री अमित शाह ने सीएम पिनराई विजयन पर सोना और डॉलर तस्करी करने का आरोप लगाया था।
Tuesday, 09 March 2021
