गुजरात में मतदाताओं के सवालों पर भड़के बीजेपी विधायक, दे डाली “ठोक दूंगा” की धमकी

  •  गुजरात में नगर निगम चुनाव जीतने के बाद बीजेपी विधायक अलग ही धुन में नजर आ रहे हैं. वह चुनाव जितवाने वाले वोटरों को धमकी देने से भी नहीं चूक रहे हैं.
  •  नसवाडी तालुका के हरिपुरा गांव में सांखेड़ा के विधायक अभय सिंह तडवी लोगों के सवाल पर गुस्सा हो गए और प्रश्न पूछने वाले को ही भरी सभा में फटकार लगा दी.
  •  उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. जिसमें वह लोगों को खुलेआम धमकाते हुए नजर आ रहे हैं.
  •  विधायक द्वारा किए जाने वाले इस सलूक का जब एक व्यक्ति ने विरोध किया तो विधायक नाराज हो गए और भरी सभा में उसे धमकी दी और सभा से बाहर निकाल दिया.
  •  इससे पहले वडोदरा से भाजपा विधायक मधु श्रीवास्तव भी मीडियाकर्मियों के द्वारा सवाल किए जाने पर भड़क गए और कहा कि “कठिन सवाल मत पूछो, मैं किसी को बोलकर ठुकवा दूंगा.

    यह भी पढ़े- देश में बढ़ती बेरोजगारी, कन्हैया ने पूछा- BCCI सेक्रेटरी बनने के लिए SSC का एग्ज़ाम होता, तब परिणाम समय पर आते?