किसान का भरोसा देश की पूँजी और किसान पर हमला देश पर हमला, PM कर रहे देश को कमजोर- प्रियंका

  • किसानों के आंदोलन अब और तेज हो गया है, किसान धरने पर अड़ गए हैं और उन्हें अब राजनीतिक दलों का भी समर्थन भी मिल रहा है। 
  • इस बीच कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर कहा कि किसान पर हमला, देश पर हमला है, प्रधानमंत्री जी, देश को कमजोर मत कीजिए।
  • उन्होंने लिखा, किसान का भरोसा देश की पूँजी है, इनके भरोसे को तोड़ना अपराध है। इनकी आवाज न सुनना पाप और डराना धमकाना महापाप है।
  • प्रियंका ने इससे पहले भी कहा हिंसक तत्वों पर सख़्त कार्यवाही की जाए लेकिन जो किसान शांति से संघर्ष कर रहे हैं, उनके साथ देश की जनता की शक्ति खड़ी है। 
  • बता दें कि अब इससे पहले CM ने भी ट्वीट कर कहा था कि किसानों की माँगे वाजिब हैं और किसान नेताओं पर झूठे केस करना सरासर गलत है।
यह भी पढ़े: अनशन पर बैठे टिकैत के लिए उनके गांव से आया पानी-मट्ठा, किसान बोले- पूरा गाजियाबाद पानी से भर देंगे