
लाल किला तक पहुंचेगा किसान, ये पता होने के बावजूद इंटेलिजेंस ने क्यों नहीं उठाए ऐहतियाती कदम- पत्रकार
- गणतंत्र दिवस के मौके पर दिल्ली में खूब हंगामा हुआ, पुलिस किसान संगठन को जिम्मेदार बता रही तो किसानों ने इसे दिल्ली पुलिस और सरकार की साजिश बताई।
- इस बीच इंटेलिजेंस की नाकामी पर भी खूब सवाल उठाए जा रहे, दरअसल गणतंत्र दिवस से 20 दिन पहले, इंटेलिजेंस एजेंसियों ने लाल किले पर ध्वजारोहण और SFJ की योजना पर चर्चा की थी।
- पत्रकार पूनम पांडेय ने सवाल उठाते हुए कहा अगर एजेंसियों को 20 दिन पहले से पता था की ऐसी कोशिश हो सकती है तो ऐहतियाती कदम क्यों नहीं उठाए गए।
- Puneet Aroraनाम के एक यूजर ने सवाल उठाते हुए कहा कि मीटिंग के बाद भी फेल, इससे पता चलता है हमारा प्रशासन कितना अप्रभावी है।
- बता दें कि बैठक में 8 शीर्ष दिल्ली पुलिस अधिकारियों, आईबी के 12 शीर्ष अधिकारियों के अलावा R&AW, SPG, हरियाणा पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल थे।
Thursday, 28 January 2021
