योगेंद्र यादव के पीछे पड़ी BJP ट्रोल आर्मी, धमकियों के बाद अब घर के बाहर भीड़ इकट्ठा करने का किया आह्वान

  • गणतंत्र दिवस के दिन लाल किले में जमकर हिंसा हुई, जिसकी  रिपोर्ट ASI ने तैयार की है, जो कि संस्कृति मंत्रालय को सौंपी गई है। 
  • दिल्ली पुलिस ने कई किसान नेताओं के खिलाफ केस दर्ज किया है, आरोप है कि इन्होंने प्रदर्शनकारियों को लाल किले तक आने के लिए उकसाया। 
  • आंदोलन का नेतृत्व कर रहे कार्यकर्ता योगेंद्र यादव का नाम भी शामिल है, जिसका उन्होंने विरोध करते हुए ट्वीट किया। 
  • उन्होंने लिखा कि BJP ट्रोल आर्मी ने मेरे खिलाफ नफरत फैलाने का अभियान चलाया है, व्यक्तिगत नंबर भी सार्वजनिक कर दिया। 
  • उन्होंने बताया कि उन्हें धमकी भरे फोन आ रहे, विरोधियों ने उनके घर के बाहर भीड़ इकट्ठा करने का आह्वान किया है।
यह भी पढ़े: जब किसी ने लाल किले पर झंडा फहराया तो पुलिस की गोली कहाँ थी? सरकार-पुलिस ने रची साजिश- टिकैत