जब किसी ने लाल किले पर झंडा फहराया तो पुलिस की गोली कहाँ थी? सरकार-पुलिस ने रची साजिश- टिकैत 

  • दिल्ली में ट्रैक्टर परेड के दौरान हिंसा देखने को मिली, दिल्ली पुलिस और किसानों के बीच भारी टकराव देखा गया जो टकराव अभी भी जारी है। 
  • इस बीच किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि किसान आंदोलन आगे भी जारी रहेगा, उन्होंने दिल्ली पुलिस पर गंभीर आरोप भी लगाए। 
  • उन्होंने कहा कि अगर कोई लाल किले पर जा रहा था तो पुलिस की गोली कहाँ  चली गई थी, सरकार-दिल्ली पुलिस किसानों को बदनाम कर रही। 
  • उन्होंने कहा कि जो हुआ उसकी जिम्मेदारी हम नहीं लेते पुलिस को ध्यान देना चाहिए था, उन्होंने ये भी कहा कि अगर आंदोलन कर रहे तो कार्रवाई होगी। 
  • बता दें कि दिल्ली पुलिस का कहना है कि ट्रैक्टर मार्च के दौरान इन किसान नेताओं की ओर से नियमों का उल्लंघन किया गया था। 
यह भी पढ़े: पुलिस ने लाठियां भांज कर धरनास्थल से किसानों को खदेड़ा, किसान बोले- बेगुनाही की सजा मिल रही