Get Premium
पुलिस ने लाठियां भांज कर धरनास्थल से किसानों को खदेड़ा, किसान बोले- बेगुनाही की सजा मिल रही
- दिल्ली की घटना के बाद बागपत में पुलिस प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 40 दिन से चल रहे धरने को जबरन खत्म करा दिया।
- किसानों ने आरोप लगाया है कि पुलिस ने दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर बैठे सैकड़ों किसानों को खदेड़ते हुए टैंट उखाड़े और लाठियां भी फटकारी।
- किसान खाप चौधरी सुरेन्द्र सिंह के नेतृत्व में धरने पर बैठे थे, देर रात पुलिस के आते ही सुरेन्द्र सिंह धरने से अलग-थलग हो गए थे।
- पुलिस किसानों का सामान जबरन लादकर ले गई जिस दौरान एक बुजुर्ग सुमेर सिंह पुलिस की लाठी लगने से घायल हुए हैं।
- किसानों ने कहा कि दिल्ली की घटना के बाद पुलिस का रवैया बर्बरता पूर्ण रहा है, जिन्होंने कुछ नहीं किया उससे बदला लिया जा रहा।
यह भी पढ़े: CM ममता बनर्जी विधानसभा में लाएंगी निंदा प्रस्ताव, 'जय श्रीराम' नारा बना वजह