Get Premium
CM ममता बनर्जी विधानसभा में लाएंगी निंदा प्रस्ताव, 'जय श्रीराम' नारा बना वजह
- 23 जनवरी को सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर कोलकाता में कार्यक्रम का आयोजन हुआ था जिसमें PM नरेंद्र मोदी और ममता बनर्जी दोनों शामिल हुए थे।
- कार्यक्रम में जब CM ममता बनर्जी को मंच पर बोलने के लिए बुलाया गया तभी नीचे से जय श्री राम के नारे लगने लगे जिसके बाद ममता ने भाषण नहीं दिया।
- इस दौरान ममता बनर्जी ने कहा कि मैं नेताजी के कार्यक्रम में गई थी ना कि भाजपा के कार्यक्रम में, फिर उनकी जय श्रीराम का नारा लगाने की हिम्मत कैसे हुई।
- सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि सुभाष चंद्र बोस केवल बीजेपी के नेता नहीं है बल्कि सारे देश के नेता है और वह इस अपमान के खिलाफ विधानसभा में निंदा प्रस्ताव लाएंगी।
- वहीं, कांग्रेस और सीपीएम ने साफ़ किया कि वह ‘जय श्री राम’ का नारा लगाए जाने के खिलाफ विधानसभा में लाए जाने वाले निंदा प्रस्ताव का समर्थन नहीं करेंगे।
यह भी पढ़े- वैक्सीन ने रोकी कोरोना की रफ्तार, गणतंत्र दिवस पर आए मात्र 9102 नए मामले, इससे ज्यादा हुए ठीक