'विनम्र तरीके से आप दुनिया हिला सकते हैं', महात्मा गांधी के वाक्य का उल्लेख कर राहुल गांधी ने केंद्र सरकार को दी सलाह

  • कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक बार फिर केंद्र सरकार से तीनों कृषि कानून वापस लेने की मांग की है.
  • राहुल गांधी ने ट्वीट कर, महात्मा गांधी के वाक्य का उल्लेश करते हुए अपील की है.
  • उन्होंने लिखा “विनम्र तरीक़े से आप दुनिया हिला सकते हैं- महात्मा गांधी
  • आगे उन्होंने लिखा कि एक बार फिर मोदी सरकार से अपील है कि तुरंत कृषि-विरोधी क़ानून वापस लिए जाएं.
  • आपको बता दें, राहुल गांधी लगातार तीनों कृषि कानून को लेकर मोदी सरकार पर हमला बोलते रहे हैं, और लगातार कानून वापस लेने की मांग कर रहे हैं.

    यह भी पढ़े- लॉकडाउन ने भारतीय अरबपतियों को 35% ज़्यादा रईस बनाया, राहुल बोले- PM ने 3-4 का खास हित किया