Get Premium
भाजपा ने डिलीट किया शुभेंदु अधिकारी का घूस लेते हुए वीडियो, पिछले दिनों हुए थे पार्टी में शामिल
- पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच टीएमसी के दिग्गज नेताओं का भाजपा में शामिल होने का क्रम जारी है, पिछले दिनों शुभेंदु अधिकारी ने भाजपा की सदस्यता ली.
- 2016 में शुभेंदु अधिकारी के खिलाफ नारद न्यूज ने स्टिंग ऑपरेशन किया था, जिसमें वह घूस लेते हुए पकड़े गए, जिसे भाजपा ने अपने चैनल पर पोस्ट किया था.
- शुभेंदु व मुकुलराय के भाजपा में शामिल होने के बाद अब अब ये वीडियो डिलीट कर दिया गया है, हालांकि अभी फेसबुक पर ये वीडियो पड़ा है.
- वीडियो डिलीट होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने लिखा- दोनो नेता ‘वॉशिंग मशीन’ से होकर गुजर गए हैं इसलिए अब ये दागमुक्त हो चुके हैं.
- भाजपा ज्वाइन करने के बाद शुभेंदु ने कहा, बंगाल के गौरव को वापस दिलवाने के लिए शुभेंदु व भाजपा का साथ दें, ममताराज में बंगाल से लोकतंत्र गायब हो चुका है.
यह भी पढ़ें - ड्रग्स मामले में BJP नेता के बरी होने पर ASP बृंदा ने मुख्यमंत्री को लौटाया अपना वीरता मेडल