योगी राज पर फिर उठ रहे सवाल, जेलों से गायब हो रहे सजायाफ्ता कैदी, 1370 कैदी फरार

  • यूपी सरकार पर एक बार फिर सवाल खड़े हो रहे हैं, एक ऐसा वाकया सामने आया है, जिसने जेल प्रशासन मुश्किलें बढ़ा दी हैं। 
  • पैरोल पर छोड़े गए सजायाफ्ता कैदी लौट कर वापस नहीं आ रहे और जेलों मे बंद कैदी भी अब धीरे-धीरे गायब हो रहे हैं।
  • कोर्ट के आदेश पर पैरोल के बाद अब तक 1370 बन्दियों को जेलों में वापस लौटना था, पर सब गायब हैं और प्रशासन के पास जानकारी नहीं है। 
  • कोरोना काल में कुल 2256 सजायाफ्ता कैदियों को 8 सप्ताह की विशेष पैरोल पर रिहा किए जाने की संस्तुति प्रदान की गई थी।
  • अब तक मात्र 693 बन्दी ही लौटे, गायब कैदियों की तलाश ले लिए  सम्बंधित जिलों के पुलिस अधीक्षकों को जेल अधीक्षकों द्वारा पत्र भेजे गए हैं। 
यह भी पढ़े: राहुल गांधी का मोदी सरकार पर तंज कहा,अहंकार की कुर्सी से उतरकर किसानों को देने चाहिए अधिकार