दिल्ली कूच कर रहे किसानों पर दागे गए आंसू गैस के गोले, पुलिस ने मांगी अस्थाई जेल बनाने की इजाजत 

  • कृषि कानून के खिलाफ किसानों का प्रदर्शन जारी है, किसान शुक्रवार सुबह फिर दिल्ली की ओर कूच कर गए, इस बीच रोहतक में एक 45 वर्षीय किसान की आज सुबह सड़क हादसे में मौत हो गई। 
  • इसके बाद भड़के किसानों और किसान यूनियन ने हरियाणा सरकार की ओर से लगाई गई बैरिकेडिंग को जिम्मेदार ठहराया और हंगामा किया।  
  • पुलिस ने सुरक्षा और बढ़ा दी है, सिंघु बॉर्डर पर पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को अलग करने के लिए आंसू गैस के गोले भी छोड़। 
  • किसानो को हिरासत में रखने के लिए दिल्ली पुलिस ने केजरीवाल सरकार से 9 स्टेडियम को अस्थ्याई जेल बनाने की मांग की है। 
  • दिल्ली पुलिस ने कहा कि किसानों के प्रदर्शन को अनुमति नहीं दी जाएगी, राजधानी की कई सीमाओं को सील कर दिया गया है। 
यह भी पढ़े: किसान मार्च पर पुण्य प्रसून ने PM का नाम लिए बिना मारा ताना, लोग बोले- वही है जिसकी पुलिस किसानों को डंडे मार रही