
एमपी: भाजपा सांसद ने मंच से ठेकेदार को लगाई फटकार, बोले- उल्टा टांग देंगे
- मध्यप्रदेश के रतलाम से बीजेपी सांसद गुमान सिंह डामोर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
- वीडियो में भाजपा सांसद एक ठेकेदार को फटकार लगाते नजर आ रहे हैं, इसके वायरल होने के बाद सांसद सुर्खियों में आ गए हैं।
- यह वीडियो 18 नवंबर का है, जब बीजेपी सांसद झाबुआ जिले के पेटलावद में नगर परिषद के एक कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे थे।
- मंच पर ही नगर परिषद अध्यक्ष ने एक ठेकेदार की शिकायत की, जिसके बाद सांसद ने ठेकेदार को फोन लगाकर फटकारा।
- प्रचार करते हुए भाजपा सांसद ने मंच से ही फोन पर ठेकेदार से कहा कि ठीक से समय सीमा में काम नहीं किया तो उल्टा टांग देंगे।
Saturday, 21 November 2020
