बिहार चुनाव: चिराग का दावा- BJP-LJP मिलकर बनाएंगे सरकार, JDU बोली- 10 नवंबर के बाद नजर आएंगे आप?

  • बिहार विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण के सभी दल प्रचार में जुट गए हैं, दलों में आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला जारी है।
  • इसी कड़ी में लोक जनशक्ति पार्टी अध्यक्ष चिराग पासवान ने एक बार फिर सीएम नीतीश कुमार पर जमकर हमला किया। 
  • उन्होंने कहा नीतीश सरकार पीएम मोदी और केंद्र सरकार की योजनाओं को गिनवा कर उनके नाम पर वोट मांग रही है। 
  • उन्होंने कहा जेडीयू ने प्रदेश को बर्बाद किया है, चुनाव के बाद भाजपा-लोजपा की गठबंधन वाली सरकार बनेगी। 
  • जदयू नेता अजय आलोक ने पलटवार करते हुए कहा, तेजस्वी की पूंछ पकड़ के मोदी जी का हनुमान बन रहे हैं, 10 नवंबर के बाद नज़र आएंगे?
यह भी पढ़े: तेजस्वी ने नीतीश पर साधा निशाना, कहा- शिक्षा का इतना बुरा हाल की सनी लियोनी ने भी टॉप किया एग्जाम
Wednesday, 04 November 2020