
तेजस्वी ने नीतीश पर साधा निशाना, कहा- शिक्षा का इतना बुरा हाल की सनी लियोनी ने भी टॉप किया एग्जाम
- बिहार में तीसरे चरण के मतदान 7 नवंबर को होने है जिसके लिए प्रचार जोरों पर है, सभी दलों के बीच चुनावी दंगल रोचक दौर में है।
- इसी कड़ी में आरोप-प्रत्यारोप के बीच आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने एनडीए और सीएम नीतीश कुमार पर जोरदार निशाना साधा।
- शिक्षा की बात करते हुए उन्होंने कहा, नीतीश जी के राज में शिक्षा का बुरा हाल है, सनी लियोनी भी बोर्ड एग्जमा टॉप कर जाती हैं।
- उन्होंने आगे कहा कि ग्रेजुएशन पूरा करने में 6 साल लग जाते हैं, प्रोफेसर की पोस्ट खाली है, कोर्स कंप्लीट नहीं कराया जाता है।
- तेजस्वी ने कहा, जिन्हें इतिहास के बासी पन्नों में रहकर जंगलराज पर कहना है कहे, हम वर्तमान में रह कर रोजगार-स्वास्थ्य-शिक्षा को लेकर आगे बढ़ेंगे।
Wednesday, 04 November 2020
