
बिहार चुनाव: कोरोना संकट के वक्त मजदूरों के साथ मोदी-नीतीश ने शर्मनाक बर्बरता की- राहुल गांधी
- बिहार विधानसभा चुनाव के लिए अब तक दो चरणों के मतदान हो चुके हैं, सभी दल तीसरे चरण के लिए प्रचार में जुट गए हैं।
- इसी कड़ी में बुधवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी की दो रैलियां हैं, रैलियों से पहले राहुल ने पलायन के मुद्दे पर पीएम को घेरा।
- उन्होंने ट्वीट कर लिखा, जब मज़दूर बहन-भाई देश के विभिन्न हिस्सों से भूखे-प्यासे पैदल चलने पर मजबूर थे, तब मोदी-नीतीश सरकार ने शर्मनाक बर्बरता की।
- उन्होंने आगे लिखा कि कांग्रेस सरकार में नहीं है, फिर भी इस अत्याचार के ख़िलाफ़ मज़दूर भाइयों की मदद की, यही सच है।
- उन्होंने मंगलवार को भी मोदी-नीतीश पर हमला बोलते हुए कहा था कि दोनों ने सिर्फ बिहार को लुटा है अब जनता जवाब देगी।
Wednesday, 04 November 2020
