
बिहार में BJP पर राहुल का वार- पहली बार रावण की जगह दशहरे पर जला पीएम का पुतला, ये दुख की बात
- बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए वोटिंग चल रही है और इस बार का अहम मुकाबला एनडीए और महागठबंधन के बीच है।
- पश्चिमी चंपारण में एक रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने दशहरे पर पंजाब में किसानों द्वारा पीएम के पुतले जलाने का जिक्र किया।
- राहुल ने कहा कि यह पहली बार देखा गया कि दशहरे पर पीएम मोदी, अंबानी और अडाणी के पुतले जलाए जा रहे हैं।
- आगे राहुल ने कहा कि नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री हैं और यह बेहद दुख की बात है कि दशहरे पर उनका पुतला जल रहा है।
- रोजगार पर बोलते हुए राहुल ने कहा कि बिहार के लोगों को रोजगार पाने के लिए बाहर जाना पड़ता है लेकिन अपने राज्य में काम नहीं मिलता।
Wednesday, 28 October 2020
