
राहुल-प्रियंका का हाथरस की ओर कूच, स्मूति इरानी बोलीं- सब राजनीति के लिए, इंसाफ के लिए नहीं
- कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के हाथरस जाने पर केंद्रीय महिला और बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने हमला बोला है।
- उन्होंने कहा कि लोग कांग्रेस की रणनीति के बारे में जानते हैं, इसलिए उन्होंने 2019 में भाजपा के लिए ऐतिहासिक जीत सुनिश्चित की।
- स्मृति इरानी ने कहा कि राहुल गांधी का हाथरस जाना राजनीति का एक हिस्सा है और इससे पीड़िता को न्याय दिलाने का कोई संबंध नहीं है।
- केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा कि जनता ये समझती है कि राहुल गांधी की हाथरस की तरफ कूच राजनीति के लिए है, इंसाफ के लिए नहीं।
- बता दें कि, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी, 35 कांग्रेस सांसदों के साथ हाथरस के लिए निकली है, इससे पहले उन्हें वहां जाने से रोका जा चुका है।




























































