मध्य प्रदेश में कांग्रेस विधायक सुमित्रा ने छोड़ा पार्टी का साथ, दिया इस्तीफा, भाजपा में होगी इंट्री? 

  • राजस्थान में मची सियासी उठापटक के बीच मध्य प्रदेश में एक और कांग्रेस विधायक ने शुक्रवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया.
  • नेपानगर से कांग्रेस विधायक सुमित्रा देवी कास्डेकर ने विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया, जल्द भाजपा में जा सकती हैं.
  • एक हफ्ते पहले मलहरा सीट से कांग्रेस विधायक प्रद्युम्न सिंह लोधी ने भी इस्तीफा दिया था, तुरंत वह भाजपा में शामिल हो गए.
  • लोधी के भाजपा में शामिल होने के 6 घंटे बाद ही उन्हें आपूर्ति निगम का अध्यक्ष नियुक्त किया गया, कैबिनेट मंत्री का दर्जा भी दिया गया.
  • ज्योतिरादित्य के साथ 22 विधायकों ने पाला बदला, अब दो और भाजपा में शामिल हो गए, दो की मौत हो चुकी है, 26 सीटों पर उपचुनाव होने हैं.

    यह भी पढ़ें - हाईकोर्ट ने योगी सरकार से पूछा, राजा भईया के खिलाफ दर्ज मुकदमें क्यों लिए वापस?