
विकास की गिरफ्तारी पर दिग्विजय ने कहा- इसका श्रेय गृहमंत्री को जाता है, कमलनाथ बोले- महाकाल किसी को माफ नहीं करेंगे
- यूपी के मोस्ट वांटेड बदमाश की एमपी में गिरफ्तारी को लेकर कांग्रेस सरकार पर हमलावर है, वहीं कई नेताओं ने गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा पर संदेह जताया है।
- कमलनाथ ने कहा कि जिन्होंने अपने भ्रष्टाचार से उज्जैन महाँकाल की नगरी को भी नहीं छोड़ा , वो क्या सोचते है कि भगवान महाँकाल उनको माफ़ कर देंगे।
- वहीं राज्यसभा सांसद दिग्विजय ने ट्वीट कर कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज आप बिना किसी कारण श्रेय ले रहे हैं। इसका श्रेय तो आपके गृह मंत्री को देना चाहिए।
- जीतू पटवारी ने कहा कि मॉर्निंग वॉक करके नहाने के बाद मंदिर में दर्शन करने के बाद बंदे ने आराम से गिरफ्तारी दे दी। इसमें काफी बड़ा संदेह है।
- पटवारी ने दावा किया कि कमलनाथ के राज में अपराधी गुजरात भाग जाते थे मामा के राज में वीवीआइपी पास लेकर दर्शन करने बाद गिरफ्तार हो रहे हैं।
यह भी पढ़ें- विकास की गिरफ्तारी पर बोले शिवराज- महाकाल की शरण में जाने से नहीं धुलते पाप




























































