Twitter

‘विकास दुबे की गिरफ्तारी से एमपी के गृह मंत्री का कनेक्शन’, कांग्रेस ने समझाई क्रोनोलॉजी

  • कानपुर में आठ पुलिसवालों की हत्या का आरोपी और पांच लाख का इनामी गैंगस्टर विकास दुबे मध्य प्रदेश के उज्जैन में पकड़ा गया।
  • अब कांग्रेस की ओर से इस ‘सरेंडर’ पर कई तरह के सवाल खड़े किए जा रहे हैं, यूपी कांग्रेस की ओर से इसपर ट्वीट किया गया है।
  • यूपी कांग्रेस ने ट्वीट कर मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा और कानपुर हत्याकांड के आरोपी विकास दुबे का कनेक्शन बताया है।
  • ट्वीट में यूपी कांग्रेस ने लिखा कि क्रोनोलॉजी को समझिए- कानपुर चुनाव में नरोत्तम मिश्रा प्रभारी थे और अब वे उज्जैन के प्रभारी हैं।
  • बता दें, विकास दुबे के पकड़े जाने के बाद सबसे पहले नरोत्तम मिश्रा का ही बयान सामने आया, उनके मुताबिक एमपी पुलिस पहले से ही अलर्ट थी।
यह भी पढ़ें: विकास की गिरफ्तारी पर प्रियंका ने पूछा- यह संयोग या प्रयोग, दिग्विजय ने बताया भाजपा नेता का हाथ

More videos

See All