विकास की गिरफ्तारी पर प्रियंका ने पूछा- यह संयोग या प्रयोग, दिग्विजय ने बताया भाजपा नेता का हाथ

  • कानपुर में 8 पुलिसकर्मियों की हत्या करने वाले आरोपी विकास दुबे की महाकाल मंदिर में गिरफ्तारी हुई है, इसको लेकर विपक्षी दल सवाल कर रहे हैं।
  • कांग्रेस सांसद दिग्विजय सिंह ने कहा कि यूपी पुलिस के एनकाउंटर से बचाने के लिए सुनियोजित सरेंडर है, इसमें एमपी भाजपा के वरिष्ठ नेता का हाथ है।
  • वहीं प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर कहा कि इस जघन्य हत्याकांड में यूपी सरकार को जिस मुस्तैदी से काम करना चाहिए था, वह पूरी तरह फेल साबित हुई।
  • उन्होंने लिखा, 'अलर्ट के बावजूद आरोपी का उज्जैन तक पहुंचना, न सिर्फ सुरक्षा के दावों की पोल खोलता है बल्कि मिलीभगत की ओर इशारा करता है..'
  • कांग्रेस नेत्री ने सवाल किया कि उत्तरप्रदेश - हरियाणा - मध्यप्रदेश, आतंकी विकास दुबे ने भाजपा शासित प्रदेशों में ही पनाह ली, ये कोई संयोग है या प्रयोग?

    यह भी पढ़ें- शहीद CO के परिजनों का आरोप- यह गिरफ्तारी नहीं बल्कि विकास को मौत से बचाया गया

More videos

See All