Get Premium
शहीद CO के परिजनों का आरोप- यह गिरफ्तारी नहीं बल्कि विकास को मौत से बचाया गया
- कानपुर में 8 पुलिसकर्मियों की हत्या करने वाले आरोपी विकास दुबे की गिरफ्तारी को लेकर शहीद CO के परिजनों ने सवाल खड़े किए हैं।
- देवेंद्र मिश्रा के भाई कमलाकांत मिश्रा ने आरोप लगाया कि यह विकास की गिरफ्तारी नहीं बल्कि उसे मौत से बचाया गया है।
- उन्होंने कहा कि एक दिन पहले उसे फरीदाबाद में देखा गया, फिर वो आसानी से अगले दिन उज्जैन पहुंच जाता है।
- कमलाकांत ने कहा कि यह हत्या विकास या उसके गैंग ने नहीं की, उसके ऊपर कई लोगों का हाथ है, इस बार भी उन्होंने उसे बचाया है।
- उन्होंने सवाल किया कि वो कैसे मंदिर के अंदर पहुंच गया, पुलिस मीडिया को लेकर क्यों गई थी, क्या ऐसे ही होती है गिरफ्तारियां?"
यह भी पढ़ें- विकास की गिरफ्तारी हुई या उसने आत्मसमर्पण किया, स्पष्ट करे योगी सरकार: अखिलेश यादव