कमलनाथ के खिलाफ पूरे प्रदेश में प्रदर्शन करेगी भाजपा, कांग्रेस ने कहा- यह ध्यान भटकाऊ स्टंट

  • मध्य प्रदेश में उपचुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई है, वहीं चीन के मुद्दे को लेकर भी भाजपा और कांग्रेस के बीच आरोप प्रत्यारोप तेज हो गया है।
  • प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने आरोप लगाया के केंद्रीय मंत्री रहते हुए कमलनाथ ने चीन को फायदा पहुंचाने के लिए देश के छोटे व्यापारियों की रोजी रोटी छीन ली थी।
  • शर्मा ने कहा कि कमलनाथ का यह कृत्य अपराध है, इसके विरोध में भाजपा पूरे प्रदेश में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के खिलाफ प्रदर्शन करेगी और उनके पुतले जलाएगी।
  • वहीं कांग्रेस का कहना है कि लोगों का ध्यान भटकाने के लिए भाजपा यह कर रही है क्योंकि वो अपराध, संक्रमण की रफ्तार और भ्रष्टाचार रोकने में नाकाम हो गए हैं।
  • इससे पहले भाजपा उपाध्यक्ष प्रभात झा ने कहा था कि कमलनाथ चीन को फायदा पहुंचा रहे थे, वो राजीव गांधी फाउंडेशन में राशि जमा कराने के लिए जिम्मेदार हैं।

    यह भी पढ़ें- रोजगार के लिए मजदूरों को न जाना पड़े बाहर, शिवराज सरकार ने बनाया प्रवासी श्रमिक आयोग