
दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन कोरोना संक्रमित, टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव
- दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
- सोमवार रात तेज बुखार और सांस लेने में तकलीफ के चलते उन्हें अस्पताल में एडमिट कराया गया।
- मंगलवार को उनका कोरोना टेस्ट हुआ जिसकी रिपोर्ट निगेटिव आई थी लेकिन दूसरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई।
- सत्येंद्र जैन से पहले आम आदमी पार्टी की कालका जी विधानसभा से विधायक आतिशी कोरोना संक्रमित मिली थी।
- वहीं, सत्येंद्र जैन, आतिशी, विशेष रवि और राजकुमार आनंद सहित कुल चार आप विधायक कोरोना संक्रमित हो चुके हैं।
Thursday, 18 June 2020
