
कोरोना का कहर: पहली बार देश के 6 राज्यों की 17 राज्यसभा सीटें रहेंगी खाली
- देश के 6 राज्यों की 17 राज्यसभा सीटें गुरुवार को रिक्त हो रही हैं, जिसमें गुजरात की चार सीटें शामिल हैं।
- इन सीटें के जरिए उच्च सदन पहुंचने की उम्मीद लगाए बैठे कई नेताओं को अभी थोड़ा और इंतजार करना होगा।
- वहीं आंध्र प्रदेश में चार, राजस्थान और मध्य प्रदेश में तीन, झारखंड में दो, मणिपुर और मेघालय में एक सीट खाली है।
- हालांकि, इन राज्यों के राजनीतिक इतिहास में राज्यसभा की सीटें रिक्त होने के बाद कभी खाली नहीं रही हैं।
- खाली हुई सीटों पर किसी परिस्थिति में चुनाव नहीं होता तो वहां 6 महीने में राज्यसभा चुनाव कराना जरूरी होता है।
