गुजरात: कोरोना मरीज की जानकारी छुपाने पर 2 डॉक्टर सहित 3 पर केस दर्ज

  • संघ प्रदेश दानह में कोरोना संक्रमित का पहला केस सामने आने के बाद प्रशासन अलर्ट हो गया है। 
  • प्रशासन ने बीमारी छुपाने पर संक्रमित मरीज सहित वर्धमान अस्पताल के दो डॉक्टरों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
  • दानह कलेक्टर ने बताया कि नरोली और इसके आसपास के इलाके को पूरी तरह से लॉकडाउन कर दिया गया है। 
  • इलाके में दूध एवं अन्य जीवनावश्यक वस्तुओं के लिए प्रशासन की ओर से होम डिलीवरी की सूची भी जारी की गई है। 
  • वहीं संक्रमित के संपर्क में आए सभी लोगों को चिन्हित कर सिविल अस्पताल के क्वारेंटाइन में रखा गया है।