
कोरोना वायरसः महाराष्ट्र पुलिस ने जब्त किए 25 लाख मास्क, 4 लोग गिरफ्तार
- देश में कोरोना वायरस के संकट के साथ ही मास्क की जमाखोरी भी शुरु हो गई है, महाराष्ट्र पुलिस ने 25 लाख मास्क जब्त किए।
- राज्य गृह मंत्री अनिल देशमुख ने बताया कि मुंबई के अंधेरी और भिवंडी में गोदामों से 25 लाख मास्क बरामद किए गए हैं।
- जब्त किए मास्क में N95 मास्क भी शामिल हैं, सभी मास्क की कीमत 15 करोड़ रुपये बताई गई है, चार लोग गिरफ्तार किए गए।
- कोरोना के भारत में आते ही मास्क की जमाखोरी शुरु हो गई थी, मास्क की कीमतों की बढ़ोतरी की खबर भी सामने आई थी।
- दिल्ली सरकार के नाप-तोल विभाग ने तो महंगे मास्क और सैनिटाइजर बेचने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया है।





























































