
कोरोना : प्रोटोकॉल तोड़ने के मामले में सिंगर कनिका कपूर पर FIR दर्ज
- कोरोना वायरस पॉजिटिव मिलने के बाद सिंगर कनिका कपूर की मुश्किलें बढ़ती जा रही है, लखनऊ पुलिस ने प्रोटोकॉल तोड़ने के खिलाफ मामला दर्ज किया है.
- लखनऊ के जिला मजिस्ट्रेट के आदेश के बाद यूपी पुलिस ने उनके खिलाफ FIR दर्ज की है, स्वस्थ होने के बाद उनकी गिरफ्तारी हो सकती है.
- गौरतलब है कि कनिका लंदन से लौटने के बाद लखनऊ में पार्टी की, जिसमें वसुंधरा राजे व उनके पुत्र दुष्यंत सिंह जैसे कई नामी दिग्गज मौजूद थे.
- स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह ने कहा, कनिका ने प्रोटोकॉल तोड़ा, बिना सूचित किए कई जगहों पर गई जिसके लिए उनपर कार्रवाई की जाएगी.
- बताया जा रहा कि जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश के आदेश के बाद कनिका कपूर के घर महानगर से तीन किमी. के इलाके को खाली करवाया गया है.
यह भी पढ़ें - कोरोनावायरस: महाराष्ट्र में बढ़ रहा कहर, चार शहर होंगे लॉकडाउन, ये दुकानें रहेंगी खुली
