अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए उद्धव ठाकरे ने 1 करोड़ देने का किया ऐलान

  • अयोध्या पहुँचे महाराष्ट्र सीएम उद्धव ठाकरे ने राम मंदिर निर्माण के लिए 1 करोड़ रुपए देने का ऐलान किया है।
  • महाराष्ट्र सरकार के 100 दिन पूरे होने पर मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे परिवार सहित रामलला के दर्शन करने गए हैं।
  • अयोध्या पहुँचकर ठाकरे ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर मेरे लिए सौभाग्य की बात है। मैं बार-बार अयोध्या आउंगा।
  • आगे उन्होंने कहा कि वें आरती में भी शामिल होना चाहते हैं लेकिन कोरोना वायरस की वजह से नहीं जा पाएंगे।
  • गैरतलब है कि उद्धव ठाकरे का विरोध करने वाले संत महंत और हिंदू महासभा के जिलाअध्यक्ष को नजरबंद किया गया है।
यह भी पढ़ें: ‘सामना’ में दिखा शिवसेना का कड़ा रुख, लिखा - हिंदुत्व किसी की जागीर नहीं