‘नमस्ते ट्रंप’ के बाद फिर एक बार गुजरात दौरे पर पीएम मोदी

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल्द ही एक बार फिर गुजरात का दौरा कर सकते हैं।
  • पीएम मोदी का यह दौरा एक अस्पताल के उद्घाटन को लेकर होगा।
  • यूएन मेहता इंस्टिट्यूट ऑफ कार्डियोलॉजी एंड रिसर्च सेंटर के निदेशक ने यह जानकारी दी है।
  • निदेशक डॉ. आर. के. पटेल ने बताया कि पीएम मोदी 22 मार्च को 800 बेड के अस्पताल का उद्घाटन करेंगे।
  • इससे पहले पीएम मोदी 24 फरवरी को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दौरे के वक्त गुजरात आए थे।
यह भी पढ़ें: यस बैंक पर बैन लगने के 1 दिन पहले गुजरात की कंपनी ने निकाल लिए थे 265 करोड़ रुपए