
यस बैंक पर बैन लगने के 1 दिन पहले गुजरात की कंपनी ने निकाल लिए थे 265 करोड़ रुपए
- केंद्र सरकार द्वारा यस बैंक पर प्रतिबंध लगाए जाने व निकासी की सीमा तय करने के 1 दिन पहले वडोदरा स्मार्ट सिटी डेवलपमेंट कंपनी ने पैसे निकाल लिए.
- कंपनी ने अपने 265 करोड़ की राशि एकबार में निकालकर बैंक ऑफ बड़ौदा में जमा कर दिया, सवाल उठ रहे कि क्या कंपनी को हालात की जानकारी थी?
- बड़ोदरा महानगरपालिका के उपायुक्त सुधीर पटेल ने बताया कि स्मार्ट सिटी मिशन के तहत केंद्र सरकार से ये राशि प्राप्त हुई थी.
- उन्होंने बताया कि दो दिन पहले ही यस बैंक की समस्याओं पर विचार किया गया और स्थिति को भांपते हुए पैसा बैंक ऑफ बड़ौदा में जमा करवा दिया गया.
- बता दें कि निकासी की सीमा 50 हजार मासिक तय होने के बाद लोग परेशान हो गए हैं, न मोबाइल और न ही नेट बैंकिग के जरिए पैसे ट्रांसफर हो रहे.
यह भी पढ़ें - दिल्ली हिंसा : दिल्ली पुलिस और RSS की आलोचना करने वाले दो टीवी चैनलों पर प्रतिबंध
