Get Premium
बिहार में विकास : 500 बेड और 10 मॉर्डन ऑपरेशन थिएटर वाले अस्पताल का उद्घाटन करेंगे सीएम
- 800 करोड़ की लागत से माधेपुरा में बनकर तैयार जननायक कर्पूरी ठाकुर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल का उद्घाटन बिहार के सीएम नीतीश कुमार करेंगे.
- बिहार का ये सबसे अच्छा अस्पताल बताया जा रहा है, उद्धाटन समारोह में स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे व डिप्टी सीएम सुशील मोदी भी मौजूद रहेंगे.
- मेडिकल कॉलेज को बनाने का ठेका एल एंड टी को दिया गया था, डिजाइन तैयार करने वाले फैज अहमद की माने तो यह परिसर वैश्विक स्तर का है.
- डिजाइन के कारण ही यहां 42 फीसदी तक कम ऊर्जा की खपत होती है, परिसर में वाटर ट्रीटमेंट प्लांट और रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम भी लगाया गया है.
- अस्पताल में 500 बेड के अतिरिक्त 95 बेड का ट्रामा सेंटर और आईसीयू आदि है, यहां एमआरआई, अल्ट्रासाउंट और सीटी स्कैन की भी सुविधा उपलब्ध होगी.
यह भी पढ़ें - सुशासन बाबू की लाठी से खुल जाती है दिमाग की बत्ती - जेडीयू विधायक