पुलवामा हमले में दो और गिरफ्तार, ऑनलाइन खरीदा गया था केमिकल

  • राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने पुलवामा हमले को लेकर दो और व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है, इसमें से एक ने आईईडी बनाने के लिए केमिकल खरीदा था.
  • आरोपी ने बताया कि जैश-ए-मोहम्मद के निर्देश पर रसायन, बैटरियां और अन्य समाग्री खरीदने के लिए अपना ऑनलाइन शॉपिंग एकाउंट इस्तेमाल किया.
  • आरोपी मोहम्मद अब्बास राठेर ने बताया कि हमले के पहले उसे भी आदिल अहमद डार, समीर और पाकिस्तानी कामरान के साथ एक घर में ठहराया गया.
  • एनआईए ने राठेर के साथ वजीर-उल-इस्लाम को गिरफ्तार किया है, इस तरह पिछले एक हफ्ते में एनआईए ने कुल पांच लोगों की गिरफ्तारी की है.
  • बता दें कि 14 फरवरी 2019 को पुलवामा में सीआरपीएफ की बस से विस्फोटकों से भरी कार भिड़ गई थी जिसमें 40 जवान शहीद हो गए थे.
     यह भी पढ़ें - दिल्ली चुनाव : भाजपा ने माना उसे नहीं मिला दलितों और सिखो का साथ