दिल्ली चुनाव : भाजपा ने माना उसे नहीं मिला दलितों और सिखो का साथ

  • दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा के भीतर आंतरिक आकलन जारी है, शुक्रवार को पार्टी के बड़े नेताओं ने फिर से बैठक की.
  • भाजपा ने माना कि उसे दिल्ली के दलितों और सिख समुदाय का समर्थन नहीं मिल सका, जिसके कारण पार्टी को करारी हार झेलनी पड़ी.
  • इस बैठक में हारे हुए करीब 50 प्रत्याशी भी पहुंचे, उन्होंने माना कि टिकट में देरी, घोषणापत्र में विलंब भी उनकी हार के प्रमुख कारण रहे.
  • कई नए प्रत्याशियों को टिकट देना भी पार्टी को भारी पड़ गया, जनता के बीच जबतक वह पहुंचकर पहचान बना पाते उसके पहले ही चुनाव खत्म हो गया.
  • बता दें कि दिल्ली चुनाव में इसबार भाजपा के खाते में मात्र 8 सीटें आई हैं, आम आदमी पार्टी ने 62 सीटें जीतकर सत्ता पर कबिज हुई.
     यह भी पढ़ें - दिल्ली हिंसा : हाई कोर्ट का आदेश, 11 मार्च तक सुरक्षित रखे जाए हिंसा में मारे गए लोगों के शव