
दिल्ली हिंसा : दिल्ली पुलिस और RSS की आलोचना करने वाले दो टीवी चैनलों पर प्रतिबंध
- दिल्ली हिंसा पुलिस की गतिविधियों व RSS की आलोचना करने और एक विशेष समुदाय का पक्ष लेने वाले दो चैनलों पर 48 घंटे का बैन लगा दिया गया.
- केंद्र सरकार ने मलयालय न्यूज चैनल एशियानेट न्यूज और मीडिया वन न्यूज पर शुक्रवार को प्रतिबंध लगा दिया, आरोप है कि फेक न्यूज दिखाई गई.
- मीडिया वन न्यूज को भेजे गए मंत्रालय के आदेश में कहा गया कि, मीडिया वन की दिल्ली दंगो की कवरेज ‘सीएए समर्थकों की बर्बरता’ पर केंद्रित थी.
- मीडिया वन के प्रधान संपादक सी एल थॉमस ने इस फैसले को ‘मीडिया की स्वतंत्रता पर सरकार का सबसे बड़ा अतिक्रमण’ बताकर विरोध जताया है.
- एशियानेट न्यूज अप्रत्यक्ष रूप से भाजपा के राज्यसभा सांसद राजीव चंद्रशेखर के स्वामित्व में हैं, चंद्रशेखर के पास कई और प्राइवेट कंपनियों का स्वामित्व है.
यह भी पढ़ें - मोदी सरकार के 6 साल के कार्यकाल में 10 बार लाइन लगा चुका है देश




























































