बोली निर्मला सीतारमण, यस बैंक के किसी खाताधारक का पैसा डूबने नहीं देंगे

  • केंद्र सरकार द्वारा यस बैंक पर लगाई गई पाबंदी और तय निकासी सीमा के बाद खाताधारकों के होश उड़े हुए हैं, ATM के बाहर लंबी कतारें लगी हैं.
  • एसबीआई चेयरमैन रजनीश कुमार ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मुलाकात करते हुए कहा, पैनिक होने की जरूरत नहीं है, पैसे सुरक्षित हैं.
  • आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा, बैंक को समय देने की जरूरत है, प्रबंधन द्वारा जरूरी कदम उठाए गए हैं, जल्द राहत मिलेगी.
  • चीफ इकोनॉमिक एडवाइजर कृष्णमूर्ति सुब्रमण्यन ने कहा, पहले भी ग्लोबल ट्रस्ट बैंक की क्राइसिस हुई थी, खाताधारकों को डरने की जरूरत नहीं है.
  • रिजर्व बैंक ने ग्राहकों को दिलासा देते हुए कहा, बस कुछ दिनों की दिक्कत है, यस बैं की कायापलट की जा रही है, जल्द स्थिति समान्य होगी.

    यह भी पढ़ें - यस बैंक में निकासी पर पाबंदी के बाद धड़ाधड़ गिरे ATM के शटर, नेट व मोबाइल बैंकिंग फेल