यस बैंक में निकासी पर पाबंदी के बाद धड़ाधड़ गिरे ATM के शटर, नेट व मोबाइल बैंकिंग फेल

  • केंद्र सरकार द्वारा गुरुवार को यस बैंक पर पाबंदी लगाए जाने व निकासी सीमा तय किए जाने के बाद बैंक के ग्राहक परेशान हो गए.
  • ग्राहक अपने पैसों को नेट व मोबाइल बैंकिंग के जरिए दूसरे खातों में भेजने की कोशिश कर रहे थे लेकिन बार बार फेल हो जा रहा था.
  • पाबंदी की घोषणा होने के बाद यस बैंक के ATM धड़ाधड़ बंद हो गए, कोई खुला भी रहा तो वहां रात को लंबी लंबी कतारें लग गई.
  • केंद्रीय बैंक ने यस बैंक के बोर्ड को भी भंग कर दिया, एसबीआई के पूर्व उप प्रबंध निदेशक प्रशांत कुमार को प्रशासक नियुक्त किया है.
  • बता दें कि एसबीआई की सिफारिश पर सरकार ने 3 अप्रैल तक प्रतिबंध लगाया है, निकासी सीमा भी पूरे महीने के लिए 50 हजार तय की है.
     यह भी पढ़ें - लखनऊ में चौराहों पर लगे उपद्रवियों के पोस्टर, योगी सरकार ने दिए कुर्की के आदेश