Get Premium
बिहार में जंगलराज बनाम राक्षसराज! बोले तेजस्वी- सुशासन राज के 15 सालों में हुए 55 घोटाले
- 1 मार्च को सीएम नीतीश कुमार ने पटना के गांधी मैदान से जदयू कार्यकर्ताओं को संबोधित किया, उन्होंने RJD पर जमकर हमला बोला.
- सीएम ने कहा, जो आज हमारी सरकार पर लॉ एंड ऑर्डर को लेकर सवाल खड़ा कर रहे हैं वो भूल जाते हैं कि उनके राज को जंगलराज कहा जाता है.
- तेजस्वी यादव ने पलटवार करते हुए कहा, नीतीश सरकार में ऐसी घटनाएं घटी हैं जिसको सुनकर मानवता भी कांप जाए, बिहार में तो राक्षस राज है.
- तेजस्वी ने कहा, 15 सालों में भ्रष्टाचार, अपराध और बेरोजगारी से नीतीश सरकार भाग रही है, इस दौरान सरकार में 55 घोटाले हुए हैं.
- जदयू ने पलटवार करते हुए कहा, देश-दुनिया जानती है कि जंगलराज क्या होता है, RJD राज में लोगों की हत्या, अपहरण हो जाना आम बता थी.
यह भी पढ़ें - बिहार पुलिस का नया ‘कारनामा’ बदमाशों के साथ मिलकर करते थे फिरौती का धंधा