लखनऊ में चौराहों पर लगे उपद्रवियों के पोस्टर, योगी सरकार ने दिए कुर्की के आदेश

  • लखनऊ में नागरिकता कानून के प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा के बाद यूपी की योगी सरकार ने उपद्रवियों के पोस्टर लखनऊ के चौराहे पर लगाए हैं.
  • पोस्टर में शामिल उपद्रवियों के ऊपर सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का आरोप है, वसूली के लिए उन्हें नोटिस दिया जा चुका है.
  • डीएम अभिषेक प्रकाश ने बताया कि मजिस्ट्रेट जांच में 57 लोग दोषी पाए गए हैं, सभी दोषियों के खिलाफ कुर्क करने की कार्रवाई की जाएगी.
  • 19 दिसंबर को हुई हिंसा के दौरान 1 करोड़ 55 लाख रुपए हुआ था, नुकसान करने में ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ उपाध्यक्ष के लड़के भी शामिल हैं.
  • बताया जा रहा कि अगर आठ अप्रैल तक धनराशि जमा नहीं की जाती तो आरोपियों की संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई शुरु की जाएगी.
     यह भी पढ़ें - बसपा विधायक ने बंधक बनाए जाने की खबरों को नकारा, बोले-कांग्रेस नेताओं पर होनी चाहिए कार्रवाई