पीके का नीतीश के 200 सीट जीतने के दावे पर तंज, 15 साल ‘सुशासन’ के बाद भी पिछड़ा बिहार

  • चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने सीएम नीतीश कुमार के 200 सीट जीतने के दावे पर तंज कसा और कई सवाल पूछे हैं.
  • पीके ने कहा, 200 सीटों का दावा करने वाले सीएम ये क्यों नहीं बताते कि 15 साल ‘सुशासन राज’ के बावजूद बिहार पिछड़ा और गरीब क्यों है?
  • दिल्ली हिंसा को लेकर उन्होंने कहा, एक प्रदेश का सीएम किसी राज्य के भीतर हुई हिंसा को लेकर एक शब्द नहीं बोलता, ये निराशजनक है.
  • पीके ने बताया कि वह ‘बात बिहार की’ कार्यक्रम की शुरुआत होली के बाद करेंगे, हालांकि इसके लिए उन्होंने कोई तारीख नहीं तय की है.
  • बता दें कि प्रशांत किशोर अपनी मुहीम में बिहार के 10 लाख युवाओं को अपने से जोड़ने का दावा कर रहे हैं, कहा गया सवा लाख सक्रिय हैं.
     यह भी पढ़ें - नीतीश का चुनावी अभियान शुरु, कहा- जो बेरोजगारी यात्रा कर रहे उनके समय लोग नौकरी को तरस गए