नीतीश का चुनावी अभियान शुरु, कहा- जो बेरोजगारी यात्रा कर रहे उनके समय लोग नौकरी को तरस गए

  • बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने अपने जन्मदिन पर रविवार को पटना के गांधी मैदान से ‘जेडीयू कार्यकर्ता सम्मेलन’ को संबोधित किया.
  • उन्होंने कहा, बिहार के लोगों ने 2005 से मौका दिया, तब से हम सबके लिए काम कर रहे हैं, जो सवाल उठा रहे हैं जल्द उन्हें जवाब देंगे.
  • लालू को निशाने पर लेते हुए उन्होंने कहा, RJD ने अल्पसंख्यकों के वोट लिए लेकिन काम नहीं किया, हमने उनके लिए काम किया.
  • NPR को लेकर बोलते हुए उन्होंने कहा, हमने विधानसभा में प्रस्ताव पारित कर दिया है, 2010 के फार्मेट के आधार पर ही किया जाएगा.
  • तेजस्वी की बेरोजगारी यात्रा पर बोले, उनके शासन में क्या स्थिति थी ये किसी से छिपी नहीं है, लोग एक अदद नौकरी को तरस जाते थे.

    यह भी पढ़ें - तेजस्वी ने नीतीश को बताया अभिभावक, कार्यकर्ता से लेकर पार्टी नेता सन्न