
छात्रों पर बरसी प्रज्ञा ठाकुर, कहा- सभी देशद्रोही
- मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में खुद को आतंकवादी कहे जाने पर प्रज्ञा सिंह ठाकुर गुस्से में हैं।
- प्रज्ञा सिंह ठाकुर का कहना है कि उनके लिए कहे गए ये शब्द अवैध और अभद्र हैं।
- भाजपा सांसद ने कहा- जिन्होंने एक महिला सांसद को गाली दी जो एक संवैधानिक पद पर है, वे सभी देशद्रोही हैं। मैं निश्चित रूप से कार्रवाई करूंगी।
- बता दें कि, साध्वी प्रज्ञा परीक्षा देने की अनुमति न मिलने पर धरने पर बैठी दो छात्राओं का समर्थन करने यूनिवर्सिटी पहुँची थी।
- लेकिन, NSUI के कार्यकर्ता के साथ विवाद बढ़ने पर सांसद, राज्यपाल से मामले की शिकायत करने की बात कहकर वहां से रवाना हो गईं।
