
हरियाणा की एक राज्यसभा सीट पर कांग्रेस नेताओं में छिड़ी जंग
- हरियाणा में अगले साल खाली होने वाली राज्यसभा की एक सीट पर कांग्रेस दिग्गजों की निगाह टिकी हुई है।
- फिलहाल यहां से हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष कु. सैलजा राज्यसभा सदस्य हैं जिनका कार्यकाल अगले साल पूरा हो जाएगा।
- इस सीट पर दोबारा काबज़ा करने के लिए जहाँ सैलजा जमकर मेहनत कर रही है, वहीं पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा और कांग्रेस वरिष्ठ नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला भी जोड़तोड़ में जुटे हैं।
- बीरेंद्र सिंह और रामकुमार कश्यप के इस्तीफे की वजह से दो सीटें खाली हो चुकी हैं।
- बता दें कि हरियाणा में कुल राज्यसभा की पांच सीटें हैं।
Tuesday, 17 December 2019
