indian express

प्रियंका गांधी ने लिखी यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ को चिट्ठी

  • कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने गन्ना किसानों की समस्याओं को लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को खत लिखा है। 
     
  • गन्ना मूल्य 'शून्य' बढ़ोत्तरी पर सवाल उठाते हुए प्रियंका ने कहा- किसानों के दर्द को समझते हुए सरकार का कर्तव्य बनता है कि, उन्हें उनकी फसलों के सही दाम दिए जाएं।
यह भी पढ़ें:  उत्तर प्रदेश: किसानों ने किया विधानसभा का घेराव
  • प्रियंका ने खत में लिखा- ‘पिछले पेराई सत्र से गन्ना मूल्य एक भी रूपए नहीं बढ़ा है। जबकि, खाद का दाम दोगुना हो गया, बिजली के बिल में लगातार वृद्धि हुई है।’ 
     
  • बता दें कि, राज्य सरकार ने लगातार दूसरे साल गन्ना मूल्य में कोई वृद्धि नहीं की है। 
     
  • शनिवार को वर्ष 2019-20 के लिए गन्ने का राज्य परामर्शित मूल्य (एसएपी) घोषित कर दिया गया। 

More videos

See All