
उत्तर प्रदेश: किसानों ने किया विधानसभा का घेराव
- बुधवार को लखनऊ में सुबह-सुबह किसानों ने सरकार पर धावा बोला है।
- करीब 4 बजे सैकड़ों किसान विधानसभा के घेराव के लिए पहुंचे थे, लेकिन पुलिस ने पहले ही बैरिकेडिंग कर उन्हें रोका लिया।
- पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया और कुछ किसानों को बस में भरकर दूर ले गई।
- बता दें कि गन्ने का समर्थन मूल्य बढ़ाने और पराली समेत कई मुद्दों पर किसानों ने पूरे यूपी में आंदोलन का ऐलान किया है।
- किसान सीएम योगी के उस बयान के बीच धरना प्रदर्शन कर रहे हैं जिसमें उन्होंने कहा था कि सरकार किसानों के गन्ना बकाया का पाई-पाई भुगतान करेगी।
Wednesday, 11 December 2019
