CAB हमारे संविधान की मूल भावना और सिद्धांतों के खिलाफ है: अशोक गहलोत

  • बुधवार को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि केंद्र सरकार का CAB असंवैधानिक है जिसका हर तरह से विरोध किया जाना चाहिए.
     
  • गहलोत ने ट्वीट किया, ‘‘CAB असंवैधानिक है क्योंकि यह हमारे संविधान की मूल भावना, स्वरूप और सिद्धांतों के खिलाफ है.’’
     
  • उन्होंने आगे लिखा, ‘‘भारत की नींव ही सभी के लिए समानता के सिद्धांतों पर आधारित है. यह विधेयक हमारे देश की नींव के मूल के ही खिलाफ है. इसका हर तरह से विरोध किया जाना चाहिए.’’

    यह भी पढ़ें: गहलोत सरकार की पहली वर्षगांठ, 17 दिसंबर से 4 दिवसीय कार्यक्रम होंगे शुरू
     
  • इससे पहले इस भी अशोक गेहलोत ने केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधा था.
     
  • उन्होंने कहा केंद्र सरकार को जनता के वास्तविक मुद्दों से कोई लेना देना नहीं और वह CAB के विरोध में देश भर में हो रहे प्रदर्शनों की अनदेखी कर रही है।