
गहलोत सरकार की पहली वर्षगांठ, 17 दिसंबर से 4 दिवसीय कार्यक्रम होंगे शुरू
- अशोक गहलोत सरकार अपनी पहली वर्षगांठ के मौके बुकलेट जारी करेगी जिसमे सरकार अपनी उपलब्धियां जनता को बताएगी.
- यह निर्णय सोमवार को कैबिनेट सब कमेटी की सचिवालय में हुई अहम बैठक में लिया गया.
- कैबिनेट सब कमेटी के संयोजक डॉ. रघु शर्मा ने कहा कि बुकलेट में जन घोषणा-पत्र में किए गए वादों, मुख्यमंत्री की बजट घोषणाओं और समारोह-कार्यक्रमों में की गई घोषणाओं की जानकारी दी जाएगी.
- इनके अलावा जो काम अधूरे रहे हैं उनकी जानकारी भी आम जनता को दी जाएगी.
- सरकार 4 बिंदुओं को लेकर कार्यक्रम बनाएगी. इसके लिए हर विभाग से चार बिंदुओं पर काम करने को कहा गया है.
Tuesday, 10 December 2019




























































