दिग्विजय चौटाला ने दिया बड़ा बयान, कहा- भूपेंद्र हुड्डा जल्द भेजे जाएंगे जेल

  • जजपा नेता व इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय चौटाला ने सोमवार को सिरसा में अपने निवास पर मीडियाकर्मियों से बातचीत के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा पर निशाना साधा है।
     
  • दिग्विजय चौटाला ने अपने बयान में कहा कि हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा को जल्द ही जेल जाना पड़ेगा।
     
  • वहीं दिग्विजय चौटाला ने कहा कि दुष्यंत चौटाला फिलहाल सरकार का काम देखेंगे वहीं उनका पूरा ध्यान संगठन के विस्तार में रहेगा।
यह भी पढ़ें: हरियाणा विधानसभा का विशेष सत्र शुरू, भाजपा विधायक रणबीर गंगवा बने डिप्टी स्पीकर
  • उप मुख्यमंत्री की तारीफ करते हुए दिग्विजय ने कहा कि दुष्यंत कर्मयोगी है और वह दिन दूर नहीं जब हरियाणा में जजपा अपने दम पर सरकार बनाएगी। 
     
  • इसी दौरान इनेलो पर तंज कसते हुए दिग्विजय ने कहा कि जिसे देखना है वह देख सकता है कि किस दल की वोट परसेंटेज कितनी है।

More videos

See All